Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : किसान की मौत पे बवाल, विरोध में सड़क पर उतरे लोग, पुलिस से हुई झड़प

टीकमगढ़, 18 नबंवर 2024

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सड़क हादसे में हुई किसान की मौत के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों की महिला थानेदार से बहस हो गई। महिला थानेदार ने एक युवक को थप्पड़ मारा तो जवाब में युवक ने भी महिला थानेदार के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात खेत जा रहे दरगवां के किसान घूरका लोधी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी सोमवार की सुबह परिजनों को हुई। इस पर गांव के लोगों ने हादसे की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने की मांग करते हुए खरगापुर-बड़ागांव मार्ग पर जाम लगाया। इस जाम को खुलवाने पुलिस मौके पर पहुंची, मगर थाना सीमा के विवाद के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर गांव वालों और पुलिस के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे लोगों को मौके पर पहुंची बड़ागांव की थाना प्रभारी अनुमेघा गुप्ता ने समझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक के रवैए से नाराज अनुमेघा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। इसी बीच एक युवक ने भी महिला थानेदार के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। स्थिति बिगड़ते देखकर पुलिस जवानों को सक्रिय होकर आगे आना पड़ा। प्रदर्शनकारियों और महिला थानेदार के बीच हो रही बातचीत और थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस जवान ग्रामीणों को समझाते नजर भी आ रहे हैं। इस थप्पड़ कांड के बाद तनाव और बढ़ गया। इस दौरान पुलिस को गांव वालों को समझाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link