Sports

West Indies Series : वेस्टइंडीज सीरीज में नए कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगा भारत, एशियन गेम्स से पहले बदली टीम

India vs West Indies वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी, रोहित शर्मा-विराट कोहली की वापसी, T20 में श्रेयस अय्यर को कमान, ईरानी कप के लिए ऋषभ पंत की अगुआई में Rest of India टीम घोषित, जम्मू-कश्मीर से होगा मुकाबला, वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के चलते जापान T20I व एशियन गेम्स से बाहर, Barabanki के विप्रज निगम को मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, 17 सितंबर 2026:

BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू White-Ball Series के लिए भारतीय टीम India Cricket Team का ऐलान कर दिया है। पुरुष चयन समिति ने वनडे व T20 टीम के साथ रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले Irani Cup के लिए Rest of India टीम भी घोषित की है।

वनडे में शुभमन गिल कप्तान, रोहित-विराट की वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। टीम में रोहित शर्मा व विराट कोहली को भी जगह मिली है। ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (VC), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

ये भी पढ़ें:

T20 टीम में श्रेयस अय्यर को कमान

T20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह सहित 15 खिलाड़ी शामिल हैं।
india-vs-west-indies-squad-shubman-gill-shreyas-iyer-rishabh-pant (2)

भारत की T20 टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), संजू सैमसन (WK), तिलक वर्मा (VC), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

ईरानी कप में पंत संभालेंगे Rest of India की कमान

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले Irani Cup के लिए Rest of India Squad की कमान ऋषभ पंत को सौंपी गई है। पंत विकेटकीपर के तौर पर भी टीम का हिस्सा हैं। सरफराज खान को उपकप्तान बनाया गया है।

Rest of India टीम में सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल, आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय व आयुष डोसेजा को शामिल किया गया है। आकाश दीप की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर रहेगी।

वरुण चक्रवर्ती बाहर, बाराबंकी के विप्रज निगम को मौका

वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण जापान T20I व एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह विप्रज निगम Vipraj Nigam को टीम में शामिल किया है। नीतीश कुमार रेड्डी, जिन्हें पहले एशियन गेम्स की टीम में जगह मिली थी, अब उस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे।

जापान T20I-एशियन गेम्स के लिए बदली टीम

वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के बाद जापान T20I व एशियन गेम्स के लिए भारत की अपडेटेड टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे। तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका में रहेंगे। संजू सैमसन व ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर टीम में हैं।

अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (VC), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम

हैदरगढ़ तहसील के मूल निवासी हैं विप्रज

जिले की हैदरगढ़ तहसील के भटखेड़ा वार्ड निवासी विप्रज जिला मुख्यालय स्थित आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। विप्रज राइट आर्म लेगब्रेक बॉलर हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। वह उत्तर प्रदेश की रणजी टीम से खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रणजी ट्रॉफी के अलावा इंडिया ए के लिए भी वह अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

ये भी पढ़ें  IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, टूटे कई रिकॉर्ड

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link