Sports

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से हुई मुलाकात, सीएम ने बढाया हौसला

लखनऊ, 17 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी में आईपीएल के लिए सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने टीम को नए सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

सीएम से मुलाकात से पहले चेयरमैन ने दी जर्सी

चेयरमैन डॉ. संजीव गोएनका और कप्तान ऋषभ पंत ने पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सरकारी आवास पर पहुंचे। टीम ने उनसे मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफ़जाई की और टीम को नए सीज़न के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम ने टीम से कहा कि आप सभी विजय के नए आयाम गढ़ें। इसी का इंतजार है। टीम ने बीते वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और यह टीम प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सीजन में भी सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व सोमवार को ही नई जर्सी चेयरमैन द्वारा दी गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, कांग्रेस का धरना, सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा तो गूंजे नारे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link