Lucknow City

Lucknow Metro यात्रियों के लिए राहत! गो स्मार्ट कार्ड बदलने की डेडलाइन बढ़ी, अब 2 अक्टूबर तक फ्री में बनवाएं NCMC

पुराना कार्ड बदलवाने का एक और मौका, नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क, NCMC से देशभर में मेट्रो-बस, पार्किंग और रिटेल पेमेंट की सुविधा

लखनऊ, 17 सितंबर 2026:

लखनऊ मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पुराने गो स्मार्ट कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) में बदलने की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले यह सुविधा 17 सितंबर तक थी लेकिन अब यात्री 2 अक्टूबर 2026 तक अपने गो स्मार्ट कार्ड को NCMC में बदलवा सकेंगे। खास बात यह है कि मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड धारकों को कार्ड बदलने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

पहले बैलेंस खर्च करें, फिर बदलिए कार्ड

गो स्मार्ट कार्ड को NCMC में बदलवाने के लिए यात्रियों को सबसे पहले अपने पुराने कार्ड में मौजूद पूरी शेष राशि का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर पुराने गो स्मार्ट कार्ड का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद यात्री को Surrender Receipt दी जाएगी।

इसके बाद पुराने गो स्मार्ट कार्ड और Surrender Receipt को उसी स्टेशन पर मौजूद Airtel Payments Bank Kiosk पर जमा करना होगा। मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए सत्यापन पूरा होने के बाद यात्री को नया NCMC कार्ड मुफ्त में जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

एक कार्ड, देशभर में सफर की सुविधा

NCMC एक इंटर-ऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है। इसके जरिए यात्री NCMC स्वीकार करने वाली देश की अन्य मेट्रो सेवाओं, बसों, पार्किंग और रिटेल सेवाओं में भी भुगतान कर सकते हैं। लखनऊ मेट्रो में NCMC से सफर करने पर हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
lucknow-metro-go-smart-card-free-ncmc-exchange-extended-date (2)

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने गत 21 जुलाई को लखनऊ मेट्रो में NCMC सुविधा की शुरुआत की थी। अब गो स्मार्ट कार्ड धारकों को इसे NCMC में बदलने के लिए 2 अक्टूबर तक अतिरिक्त समय दिया गया है।

NCMC के ये फायदे भी जानिए

NCMC से यात्रा के लिए हर बार टिकट लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। 23 बैंकों या अन्य मेट्रो द्वारा जारी NCMC कार्ड भी लखनऊ मेट्रो सहित संबंधित NCMC सेवाओं में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कार्ड को मेट्रो के NCMC कियोस्क, टिकट वेंडिंग मशीन (TVM), लखनऊ मेट्रो ऐप और Airtel ऐप के जरिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से रिचार्ज किया जा सकता है।

नए NCMC कार्ड की सामान्य कीमत ₹100 है, जो रिफंडेबल नहीं है। मोबाइल OTP के जरिए कार्ड जारी किया जा सकता है और इसके लिए KYC की आवश्यकता नहीं है। कार्ड सभी मेट्रो स्टेशनों पर मौजूद Airtel Payments Bank काउंटर/कियोस्क से उपलब्ध है।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड धारकों को अपने कार्ड को NCMC में पूरी तरह मुफ्त बदलने का एक और अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

ये भी पढ़ें  गणतंत्र दिवस पर सैर का मौका : सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन खुला रहेगा लखनऊ का चिड़ियाघर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link