Lucknow City

Lucknow News : बारिश में उबले कांग्रेसी बैरिकेडिंग पर चढ़े अजय राय, पुलिस से झड़प, CEC से मांगा इस्तीफा

बारिश के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, सुन्नी वक्फ बोर्ड कार्यालय के पास पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की के बाद अजय राय समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन ले जाया गया

लखनऊ, 25 सितंबर 2026:

यूपी के लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुआई में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। सुन्नी वक्फ बोर्ड कार्यालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर मार्च रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई।

देर तक बने रहे हंगामे के हालात

बारिश तेज होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं थे। अजय राय भी युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उसे पार करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। पुलिस ने अजय राय समेत प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और इको गार्डन ले गई।

CEC के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया था।

ये भी पढ़ें:

lucknow-congress-protest-ajay-rai-ec-giani-kumar-resignation-police-clash (2)

अजय राय बोले, लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी

अजय राय ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा। उनके मुताबिक निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन-जन के हक और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

PDA रथ यात्रा पर भी बोले अजय राय

इससे पहले अजय राय ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए कोई भी कहीं जा सकता है। कांग्रेस अपना काम कर रही है और लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें  चिड़ियाघर से क्या चुराना चाहते थे चोर...पेड़ काटा, दीवार तोड़ अंदर घुसे लेकिन फेल हो गया प्लान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link