Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव : कानपुर व मुजफ्फरनगर में दो-दो दरोगा सस्पेंड… वोटरों को परेशान करने का आरोप

लखनऊ, 20 नवंबर 2024:

यूपी में उपचुनाव के लिए 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के बीच मतदाताओं को परेशान करने, रोकने व अन्य शिकायतों पर निर्वाचन आयोग ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

कानपुर के चमनगंज थाने के उपनिरीक्षक अरुण सिंह और राकेश नादर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर वोटरों के पहचान पत्र की जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप है। मुजफ्फरनगर में मीरापुर क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का अनुपालन न करने पर दो उपनिरीक्षकों को निलंबित किया गया है। निलंबित किए जाने वाले उपनिरीक्षकों के नाम नीरज कुमार थाना शाहपुर और ओमपाल सिंह थाना भोपा हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग फिर हुई तेज, 'लक्ष्मी नगर' करने के लगे पोस्टर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link