PoliticsUttar Pradesh

उपचुनाव : पुलिस-प्रशासन पर रामगोपाल यादव के गंभीर आरोप… दोबारा चुनाव की मांग

अशरफ अंसारी

इटावा, 21 नवंबर 2024:

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार को हुए मतदान के दौरान वोटरों को बलपूर्वक रोकने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने चुनाव रद्द करने की निर्वाचन आयोग से मांग की है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ये उपचुनाव समाजवादी पार्टी और संबंधित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के बीच थे न की सपा और बीजेपी के बीच। पुलिस ने उपचुनावों में खासकर मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ और कटहरी में जो किया वह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि ज्यादती तो हर जगह हुई है लेकिन उपरोक्त क्षेत्रों में प्रशासन ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं। मीरापुर, कुंदरकी और सीसामऊ में मुस्लिम मतदाताओं को बन्दूक के बल पर मत डालने से रोका गया। ये चुनाव रद्द हों। दोबारा चुनाव अर्धसैनिक बलों की देखरेख में होने चाहिएं।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र में बजा विधानसभा चुनाव का बिगुल, झारखंड में अंतिम चरण का मतदान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link