Lucknow CityUttar Pradesh

लापता पत्नी प्रेमी के साथ मिली… पति ने नहीं किया झगड़ा-फसाद, मंदिर में कराई दोनों की शादी

मलिहाबाद में शादी के कुछ महीने बाद ससुराल से लापता हुई थी सलोनी, पुलिस ने प्रेमी राहुल के साथ खोज निकाला, माता-पिता व पति ने घंटों समझाया, सलोनी ने कहा- राहुल के बिना नहीं रह सकती, परिजनों की मौजूदगी में पहले पति-पत्नी के रिश्ते से अलग होने का हलफनामा कराया गया, फिर मंदिर में सात फेरे लेकर प्रेमी संग हुई विदाई

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 10 सितंबर 2026:

यूपी के लखनऊ जिले के मलिहाबाद में पत्नी के प्रेमी के साथ मिलने के बाद पति ने ऐसा फैसला लिया, जिसने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। पति ने कोई हंगामा खड़ा नहीं किया न ही कोई हिंसा की। पत्नी को समझाया, स्वीकार करने को भी राजी हुआ लेकिन पत्नी की जिद देखकर उसने प्रेमी के साथ ही शादी करा दी।

15 महीने पूर्व हुई थी शादी

ये भी पढ़ें:

मामला शिवपुरी भदवाना गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाली सलोनी की शादी 8 मई 2025 को एक पीआरडी जवान से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह अचानक ससुराल से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

विवाह के बाद प्रेमी संग हुई लापता, पुलिस ने खोज निकाला

पुलिस ने सलोनी को माल थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी उसके पुराने प्रेमी राहुल रावत के साथ खोज निकाला। दोनों को थाने लाया गया। यहां परिवार के लोगों ने सलोनी को काफी देर तक समझाने की कोशिश की। माता-पिता व पति ने उसे परिवार, समाज व लोक-लाज का हवाला देकर वापस लौटने के लिए कहा।

सलोनी ने साफ कर दिया अपना फैसला

पूछताछ व बातचीत के दौरान सलोनी अपने फैसले पर कायम रही। उसने परिजनों से साफ कहा कि वह राहुल के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद पति ने भी उसकी इच्छा को समझते हुए विवाद बढ़ाने के बजाय अलग रास्ता अपनाने का फैसला किया।

पहले अलगाव का हलफनामा, फिर मंदिर पहुंचे

परिवार की सहमति से हलफनामा तैयार कराया गया, जिसमें पति-पत्नी के रिश्ते से अलग होने की बात दर्ज की गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग स्थानीय परम शिवालय मंदिर पहुंचे। वहां सलोनी की शादी राहुल के साथ कराने की तैयारी की गई।

पति ने खुद प्रेमी को सौंपा पत्नी का हाथ

मंदिर में राहुल व सलोनी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद दोनों ने सात फेरे लिए। इस दौरान सलोनी का पति भी वहां मौजूद रहा। उसने खुद अपनी पत्नी का हाथ राहुल के हाथ में सौंप दिया। रस्में पूरी होने के बाद परिजनों ने सलोनी को राहुल के साथ विदा कर दिया।

ये भी पढ़ें  MY Bharat का युवा महाकुंभ, 1500 से ज्यादा Volunteers को मिला विकसित भारत का मिशन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button