Gorakhpur

Up News: बारिश भी नहीं रोक सकी जनता की फरियाद, योगी ने सुनीं शिकायतें, बोले- गरीब की जमीन हड़पने वालों को सिखाएं सबक

गोरखनाथ मंदिर में बदले स्थान पर हुआ जनता दर्शन, अवैध कब्जे की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

गोरखपुर, 24 सितंबर 2026:

बारिश की वजह से भले ही जनता दर्शन का स्थान बदलना पड़ा लेकिन लोगों की फरियाद सुनने का सिलसिला नहीं रुका। गोरखपुर में गुरुवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। दूरदराज से आए फरियादियों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

बारिश के मद्देनजर लोगों की सुविधा के लिए इस बार जनता दर्शन सभागार में आयोजित किया गया। कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनकी पीड़ा जानी। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से लिया जाए और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

gorakhpur-cm-yogi-adityanath-janta-darshan-gorkhnath-temple-illegal-possession (2)

ये भी पढ़ें:

जनता दर्शन में जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें भी प्रमुखता से सामने आईं। कुछ महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीब या कमजोर व्यक्ति की जमीन हड़पने वाले दबंगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जमीन को अवैध और जबरन कब्जे से मुक्त कराने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के इस निर्देश से उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश गया जो दबंगई के दम पर दूसरों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। जमीन से जुड़ी शिकायतों में पीड़ितों को भी अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष तथ्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने पर जोर देना चाहिए।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के परिजन भी आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में अधिकारियों को अस्पताल से इलाज का एस्टीमेट प्राप्त करने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर उसे शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें  पंचायत के फैसले से विदाई टली तो बेकाबू हुआ पति, पत्नी व सास पर चाकू से हमला

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link