Lucknow City

Lucknow News : शराब पार्टी में बवाल, वृद्धा को पीट-पीटकर मार डाला, अर्द्धनग्न हालत में मिला शव, रेप की आशंका

शराब पीने के दौरान विवाद के बाद हुई मारपीट, झाड़ियों में मिला 70 वर्षीय महिला का शव, खून के छींटे और टूटी चूड़ियां मिलने से बढ़ा शक, तीन लोग हिरासत में परिवार के लोग भी जांच के दायरे में

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 24 सितंबर 2026:

यूपी के लखनऊ स्थित मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा के मजरा पदमिनखेड़ा गांव में 70 वर्षीय मायादेवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव में एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिला। शव के पास खून के छींटे और टूटी चूड़ियां मिली हैं। ग्रामीणों ने महिला के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दुकान में रहकर करती थीं पशुओं की देखभाल

पदमिनखेड़ा निवासी मायादेवी के पति रामविलास का देहांत हो चुका है। वो घर से कुछ दूरी पर राजेंद्र के प्लॉट पर बनी दुकान में रहती थीं। वह वहीं रहकर पशुओं की देखभाल करती थीं। बुधवार को खाना खाने के बाद वह प्लॉट पर चली गई थीं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों को उनकी तलाश शुरू करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:

रात में प्लॉट पर शराब पार्टी, एक संदिग्ध नग्न हालत में भागता दिखा

बताया जा रहा है कि बुधवार रात गांव के तीन लोग प्लॉट पर शराब पीने पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे वहां से शोर सुनाई दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों में मायादेवी का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के बाद एक व्यक्ति को नग्न हालत में वहां से भागते हुए देखा गया, जबकि दूसरा नशे की हालत में प्लॉट के बाहर पड़ा मिला। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालने की बात कही है।

परिवार के लोग भी जांच के दायरे में

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। परिवार के कुछ लोग भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि घटना में परिवार के किसी सदस्य की भूमिका तो नहीं थी। हिरासत में लिए गए लोगों से घटना को लेकर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह

मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला के भी शराब पीने की बात सामने आई है। शराब पीने के दौरान विवाद के बाद मारपीट होने की आशंका है। महिला की मौत कैसे हुई और उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर Dog Squad को भी बुलाया गया था। गांव में पुलिस बल तैनात है।

ये भी पढ़ें  जज को फोन, कथित दबाव और हाईकोर्ट की सख्ती! कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल पर आपराधिक अवमानना की तलवार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link