Lucknow City

ठंड में बिजली कटौती की मार : लखनऊ के इन VIP इलाकों में आज घंटों ठप रहेगी सप्लाई

मरम्मत कार्य के चलते अशोक मार्ग, मीराबाई गेस्ट हाउस, श्रीराम टावर, मीरा बाई मार्ग, नरही, गुलजार कॉलोनी, यूपीटेक चौराहा, राणा प्रताप मार्ग व आसपास, एपी सेन रोड, रोहित पैराडाइज आदि क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

लखनऊ, 1 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में ठंड के बीच बिजली कटौती लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। जरूरी रखरखाव और सुधार कार्यों के चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में आज घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। खास तौर पर वीआईपी और व्यावसायिक क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जवाहर भवन उपकेंद्र में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर बदले जाने का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कार्य सुरक्षा और बेहतर आपूर्ति के लिए जरूरी बताया जा रहा है।

इस दौरान अशोक मार्ग, मीराबाई गेस्ट हाउस, श्रीराम टावर, मीरा बाई मार्ग, नरही, गुलजार कॉलोनी, यूपीटेक चौराहा, राणा प्रताप मार्ग और आसपास के इलाकों के हजारों उपभोक्ता प्रभावित होंगे। ये इलाके प्रशासनिक, व्यावसायिक और आवासीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

वहीं, जीटीआई उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी बिजली संकट रहेगा। एपी सेन रोड, रोहित पैराडाइज और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों और दफ्तरों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

Advertisement

कड़ाके की ठंड के बीच बिजली कटौती से लोगों को अधिक दिक्कत हो सकती है। बिजली विभाग ने कहा है कि लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। विभाग का दावा है कि सुधार कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर होगी।

ये भी पढ़ें  अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' के डायरेक्टर चंद्रा बरोट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link