Lucknow City

रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर… बीडीसी की मौत, साथी घायल

टक्कर से दूर उछलकर गिरा बीडीसी, सिर में गंभीर चोट से गई जान, आरोपी कार चालक हिरासत में

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 18 अप्रैल 2026:

मोहान-नारायणपुर मार्ग पर बेहटा चौराहे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड आकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे बीडीसी आशीष यादव की मौत हो गई। वहीं उनका साथी घायल हो गया।

आशीष यादव अपने गांव बेहटा से एक साथी के साथ निजी काम से जा रहे थे। बाइक उनका दोस्त चला रहा था, जिसने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उसे मामूली चोट आई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठे आशीष यादव उछलकर करीब तीन मीटर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लग गई।

घायल हालत में उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सरोजनीनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार में पत्नी पूनम, बेटी पीहू, रूबी और बेटा रौनक हैं।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button