Lucknow CityNationalUttar Pradesh

Breaking: UP में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 18 IPS अफसरों का ट्रांसफर, ATS, PAC, EOW-CID तक फेरबदल

योगी सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, प्रमोशन पाकर IPS बने अफसरों को भी मिली नई तैनाती, महत्वपूर्ण इकाइयों में बदले पुलिस अधिकारी

लखनऊ, 22 सितंबर 2026:

यूपी में कई दिनों से चल रही अफसरों के तबादले की एक्सप्रेस मंगलवार को भी दौड़ी। योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। तबादला सूची में पीपीएस से पदोन्नति पाकर आईपीएस बने अधिकारी भी शामिल हैं। इन अधिकारियों को एटीएस, पीएसी, सीआईडी, ईओडब्ल्यू, सतर्कता अधिष्ठान, यातायात निदेशालय और क्षेत्रीय अभिसूचना इकाइयों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
up-ips-transfer-list-18-officers-ats-pac-eow-cid22

जानकारी के मुताबिक डॉ. सतीश कुमार को पहली वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। संजीव सुमन को यूपीएसआईएफएस, लखनऊ में एसपी की जिम्मेदारी मिली है। समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का सेनानायक और आशुतोष त्रिवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं आनन्द कुमार-II को सीआईडी, लखनऊ और संजय राय को ईओडब्ल्यू, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर तथा वंशराज सिंह यादव को तीसरी वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। इसके अलावा राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान, कमल किशोर को ईओडब्ल्यू, लखनऊ, देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ और शोएब इकबाल को यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़ें:

राहुल मिठास तकनीकी सेवाओं में एसपी बनाए गए हैं। वहीं प्रीतिबाला गुप्ता की एटीएस, लखनऊ में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. कृष्ण गोपाल को पीटीसी, मुरादाबाद की कमान सौंपी गई है। पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार, मिर्जापुर, आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान और महेश सिंह अत्रि को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली में तैनाती दी गई है।

ये भी पढ़ें  NEET पेपर लीक पर संसद में टकराव : NDA-INDIA के सांसदों का प्रदर्शन, चंद्रशेखर का धरना अभी भी जारी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link