Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव : 6 सीटों पर भाजपा आगे, सीसामऊ, करहल व कटेहरी में सपा ने बनाई बढ़त

लखनऊ, 23 नवंबर 2024:

यूपी विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी छह सीटों पर आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशियों ने कानपुर नगर की सीसामऊ, मैनपुरी की करहल और अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर बढ़त बनाई है।

भाजपा प्रत्याशी अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी, प्रयागराज की फूलपुर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, गाजियाबाद और मिर्जापुर की मझवां सीट पर कई राउंड की मतगणना के बाद आगे चल रहे हैं। शुरू में भाजपा प्रत्याशी कटेहरी सीट पर भी आगे थे लेकिन चौथे राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP में नवरात्र पर ‘नन्ही कली’ का सम्मान : बॉक्सिंग विश्व चैंपियन मैरी कॉम बागपत में करेंगी बेटियों को सम्मानित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link