Uttarakhand

मुख्य सचिव पहुंचे गंगोत्री धाम : व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो किसी तरह की परेशानी

उत्तरकाशी दौरे का दूसरा दिन, गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ करें काम, घाटों-मंदिर परिसर के आसपास सफाई का रखें ध्यान

राजकिशोर तिवारी

उत्तरकाशी, 26 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए शासन ने व्यवस्थाओं की निगरानी तेज कर दी है। उत्तरकाशी में भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन गंगोत्री धाम पहुंचे। उन्होंने मां गंगा, भगवान काशी विश्वनाथ और शक्ति मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्य सचिव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें। यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी लगातार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

uttarkashi-gangotri-dham-chief-secretary-anand-bardhan-inspection (2)

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने को कहा। उन्होंने घाटों पर नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों और मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहनी चाहिए। श्रद्धालुओं को दर्शन और स्नान के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग लगातार निगरानी करें और आवश्यकता के अनुसार तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। बैठक में मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, डीएम प्रशांत आर्य सहित प्रशासनिक अधिकारी व मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  मुख्य सचिव ने बैठक में योजनाओं को दी मंजूरी... खेल, पर्यटन व इनफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बल

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link