ElectionsLucknow City

गठबंधन नहीं, ठगबंधन है… कौन बड़ा ठग? अखिलेश पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, अमेठी जाने की दे डाली सलाह

सपा-कांग्रेस के बीच जारी बयानबाजी पर सुभासपा प्रमुख राजभर का तंज, लूट के माल के बंटवारे के लिए भी लड़ाई, अखिलेश से बोले- रथ निकालिए तो अमेठी का एक चक्कर लगा आइए

लखनऊ, 28 सितंबर 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) 2027 के करीब आते ही सियासी हमलों का दौर तेज होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सामने आ रही बयानबाजी के बीच योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सपा-कांग्रेस के रिश्तों पर सवाल खड़े किए और गठबंधन को ‘ठगबंधन’ तक बता दिया।

मंत्री राजभर ने अखिलेश को संबोधित करते हुए लिखा कि उनके रायबरेली जाने पर कांग्रेस के लोग इटावा जाने की बात कह रहे हैं, जबकि ‘चच्चू’ कांग्रेस नेताओं को जसवंतनगर बुलाकर जवाब देना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं इमरान मसूद, इकरा हसन, अजय राय और राजेंद्र पाल गौतम के बयानों का जिक्र करते हुए सपा-कांग्रेस के बीच खींचतान पर तंज कसा।

इसके बाद राजभर ने अपने हमले को और धार देते हुए लिखा, ‘ए महाराज, इसको गठबंधन कहते हैं? असल में इसको ठगबंधन कहा जाता है।’ उन्होंने आरोप के अंदाज में कहा कि ठगी की प्लानिंग के साथ-साथ ‘लूट के माल’ के बंटवारे को लेकर भी लड़ाई चल रही है और सवाल यह है कि कौन बड़ा ठग है।

ये भी पढ़ें:

सुभासपा मुखिया ने अखिलेश से यह भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस के खिलाफ बोलने की अनुमति उन्होंने अपने नेताओं को दी है या फिर उनके नेता इस मामले में ‘आत्मनिर्भर’ हो गए हैं। अपने पोस्ट के अंत में राजभर ने अखिलेश को अमेठी जाने की सलाह दी। उन्होंने अमेठी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि अखिलेश रथ निकालें तो लखनऊ के पास अमेठी का एक चक्कर जरूर लगा लें।

मालूम हो कि ओमप्रकाश राजभर पिछले कई हफ्तों से अखिलेश यादव और सपा पर लगातार हमलावर हैं। इससे पहले भी वह अखिलेश की ‘PDA रथयात्रा’ और सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तीखी टिप्पणियां कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में बनेगा संस्कारों का संसार : 23.42 करोड़ से सजेगा देश का अनूठा रिचुअल सेंटर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link