Uttar Pradesh

वाराणसी : शादी समारोह से युवती अगवा… दुष्कर्म का प्रयास

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 24 नवंबर 2024:

यूपी के वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में शादी समारोह के बीच से एक दलित युवती को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। युवती की चीख-पुकार डीजे के शोर में दब गई। आरोपियों ने लॉन के एकांत में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

युवती किसी तरह उनसे बचकर भाग निकली और परिजनों को सूचना दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। यह घटना सारनाथ क्षेत्र के एक लॉन में 22 नवंबर की रात एक शादी समारोह के दौरान हुई।

ये भी पढ़ें:

पीड़िता के एक रिश्तेदार के मुताबिक शादी समारोह में पहुंची युवती को तीन युवकों ने पकड़ लिया और मुंह दबाकर एकांत स्थान पर ले गए। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती किसी तरह आरोपियों को धक्का देकर वहां से भाग निकली और उसने अपने मामा को बताया। पुलिस ने तीन युवकों पर केस दर्ज किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में उत्सव...राष्ट्रपति आज दर्शन-पूजन कर स्थापित करेंगीं राम यंत्र, साथ रहेंगे योगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link