Barabanki City

Barabanki News : पहले बाइक फिर कार से टकराया हाफ डाला, दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

लखनऊ-बाराबंकी मार्ग पर देर रात शहर से सटे आलापुर कस्बे के पास हुआ हादसा, किकार में सवार बच्ची समेत तीन लोग भी घायल, कुछ सेकेंड में दो दफा टक्कर के हुए शोर से भारी भीड़ जुटी, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से रुका रहा ट्रैफिक

बाराबंकी, 1 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर आलापुर के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार हाफ डाला की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद हाफ डाला एक कार से भी जा टकराया, जिससे कार में सवार एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।

ओवरटेक करते समय सामने आया हाफ डाला

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार तीनों युवक लखनऊ की तरफ से बाराबंकी शहर की ओर आ रहे थे। आलापुर के पास वे एक कार को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार हाफ डाला आ गया। बाइक सवार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मालवाहक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाफ डाला कार से भी जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में रामसनेहीघाट के बरजोर पुरवा गांव निवासी श्रवण कुमार (39) की पहचान हो गई है। दूसरे मृतक का नाम इसी गांव के अमित का बताया गया है। वहीं तीसरे धर्मराज को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।

barabanki-news-half-dala-accident-alapur-highway-two-dead (2)

ये भी पढ़ें:

कुछ सेकेंड में दो बार टक्कर की तेज आवाज सुनकर जुटी भीड़

हादसा शहर कोतवाली से करीब दो किलोमीटर दूर आलापुर बाजार में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात में पहले तेज टक्कर की आवाज आई। करीब चार-पांच सेकेंड बाद दूसरी बार जोरदार आवाज सुनाई दी। लोग मौके पर पहुंचे तो सड़क पर बाइक पड़ी थी। दो युवक गंभीर हालत में थे, जबकि तीसरा खून से लथपथ पड़ा था। कुछ दूरी पर कार भी क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। कार के पास एक बच्चा भी दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

कार सवारों को परिजन निजी अस्पताल ले गए

हादसे में कार सवार एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटनास्थल से ही उनके परिजन घायलों को निजी अस्पताल लेकर चले गए। वहीं बाइक सवार घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जुट गई।

barabanki-news-half-dala-accident-alapur-highway-two-dead (3)

सुबह काम के लिए निकले थे तीनों

पुलिस के अनुसार श्रवण कुमार टेंट लगाने का काम करते थे। वह गांव के मजदूरों को भी अपने साथ काम पर ले जाते थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह अमित और धर्मराज को बाइक पर लेकर लखनऊ गए थे। देर रात वापस लौटते समय आलापुर के पास हादसा हो गया। श्रवण के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

ये भी पढ़ें  Barabanki : एक के बाद एक गिरने लगीं लाइन में खड़ीं छात्राएं, जानें क्यों बंद कराया कॉलेज

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link