Uttar Pradesh

वाराणसी : सीएम योगी के जाते ही भड़के छात्र, नारेबाजी की… कुर्सियां तोड़ी

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 25 नवंबर 2024 :

यूपी के वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम के समापन के बाद छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। उनका गुस्सा इस बात को लेकर था कि छात्रसंघ अध्यक्ष को सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच पर नहीं बुलाया गया था।

सीएम योगी के जाते ही छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और कुर्सियां तोड़ीं। इसके साथ प्राचार्य की गाड़ी के आगे छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना था कि उनके अध्यक्ष को सम्मान नहीं मिला। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के साथ बातचीत करने का प्रयास किया। इस घटना ने कॉलेज के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ दिया और छात्रों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मेरठ के शहर काजी प्रो. जैनुस्साजीद्दीन सिद्दीकी का इंतकाल, शहर में शोक की लहर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link