Uttarakhand

खाई में गिरीं दो कारें : एक की गई जान, पांच लोगों की अटकीं सांसें, SDRF टीम ने रेस्क्यू कर बचाया

सहस्त्रधारा व त्यूणी में हुए हादसे, जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला, तीन को दून अस्पताल में कराया गया भर्ती, दो को सीएचसी भेजा गया

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 3 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के सहस्त्रधारा के राजपुर क्षेत्र में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद कार में सवार तीन लोग खाई में फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, त्यूणी के चिल्लाड़ क्षेत्र में चकराता मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

कार के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही SDRF की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जवानों ने देखा कि कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई है और उसमें तीन लोग सवार हैं। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक महिला भी घायल थी। खाई की दुर्गमता और मौके की विषम परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

ये भी पढ़ें:

जवान सावधानीपूर्वक खाई में उतरे और कार तक पहुंचकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को खाई से सड़क तक पहुंचाया गया। रेस्क्यू के बाद तीनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान दो बच्ची रोड देहरादून निवासी मोहन सिंह रावत (39 वर्ष), रिंकी रावत, (36 वर्ष) और भाववाला निवासी अमर बहादुर थापा (40 वर्ष) के रूप में हुई।

उधर, त्यूणी के चिल्लाड़ क्षेत्र में चकराता मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने देखा कि कार में तीन लोग सवार थे। टीम ने खाई में उतरकर अभियान चलाया तो एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोग घायल अवस्था में फंसे मिले। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी त्यूणी भेजा गया। मृतक की पहचान दुर्गेश चौधरी (39 वर्ष) के रूप में हुई। वहीं, घायलों में सुनील मंडल (27 वर्ष) व ऋषभ निवासी देहरादून शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  रोमियो लेन बार विवाद : एनएसयूआई का हंगामा... पुलिस मुख्यालय पर पुतला फूंका

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link