ElectionsLucknow CityUttar Pradesh

UP Election की तैयारी: BJP ने कसी मीडिया की कमान, 31 प्रवक्ता-25 पैनलिस्टों की नई टीम, विपक्ष को घेरने को मोर्चा तैयार

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी की मीडिया टीम की सूची, पिछली टीम के मुकाबले प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की संख्या करीब दोगुनी, नए चेहरों के साथ सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश

लखनऊ, 4 अक्टूबर 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) 2027 की तैयारियां अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं। भाजपा ने संगठन के साथ अपने मीडिया मोर्चे को भी चुनावी रणनीति के हिसाब से धार देना शुरू कर दिया है। लंबी जद्दोजहद के बाद प्रदेश भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय मीडिया संयोजक व सह-संयोजकों की नई टीम घोषित कर दी। खास बात यह है कि पिछली टीम की तुलना में इस बार मीडिया टीम का दायरा करीब दोगुना किया गया है। पार्टी ने 31 प्रदेश प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्टों को जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में पुराने चेहरों के साथ कई नए लोगों को भी मौका दिया गया है। पार्टी ने मुखर वक्ताओं को आगे कर यह संकेत देने की कोशिश की है कि चुनावी माहौल में विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए उसका मीडिया तंत्र पूरी तरह तैयार रहेगा।
up-bjp-new-media-team-list-pankaj-chaudhary-31-spokespersons (2)

इनको बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता

प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी पाने वालों में हीरो वाजपेई, डॉ. समीर सिंह, कौशलेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, आलोक वर्मा, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनंद दुबे, अवनीश त्यागी, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ. ऋचा सिंह, प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेंद्र शर्मा अटल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

मीडिया पैनलिस्ट के रूप में इनको मिली जगह

वहीं, मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर अमित वाल्मीकी, डॉ. कौशल कांत, राघवेंद्र सिंह, शरतेंदु त्रिवेदी शरद, रवि सोनकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव माहेश्वरी, चंद्रमोहन चौबे, पल्लवी सिंह, अपर्णा दीक्षित, राज कुमार राजू, ओपी मिश्रा, डॉ. अशोक नागर, गौरव गर्ग, जेबा यासमीन, अमील शम्सी, पवन गोयल, बाल कृष्ण पाण्डेय, धनंजय शुक्ला, डॉ. विजय रत्ना तोमर, मनीष शर्मा, बृजेश यादव, प्रशांत सिंह राठौर, सूरज श्रीवास्तव और मणींद्र पांडेय को जगह मिली है।

सामाजिक समीकरण पर भी फोकस

नई टीम में अलग-अलग सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा ने चुनावी रणनीति के एक अहम पहलू को साधने की कोशिश की है। पार्टी के लिए यह टीम सिर्फ टीवी डिबेट या प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित नहीं होगी, बल्कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
up-bjp-new-media-team-list-pankaj-chaudhary-31-spokespersons (3)

गौरतलब है कि पिछली प्रदेश मीडिया टीम में 16 प्रवक्ता और करीब एक दर्जन मीडिया पैनलिस्ट थे। इस बार संख्या बढ़ाकर पार्टी ने चुनाव से पहले अपने मीडिया नेटवर्क को व्यापक बनाने का संदेश दिया है।

क्षेत्रीय स्तर पर भी मजबूत किया मोर्चा

अवध क्षेत्र के लिए आकाश मिश्रा को क्षेत्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं अमित वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, हिमालय वर्मा और दीपक तिवारी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश स्तर के साथ क्षेत्रीय स्तर पर भी मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने में जुटी है। चुनावी मुकाबला जैसे-जैसे तेज होगा, पार्टी की नई मीडिया टीम सरकार और संगठन के पक्ष को आक्रामक और प्रभावी तरीके से जनता के बीच रखने की अहम जिम्मेदारी निभाएगी।

ये भी पढ़ें  खेत में निकला विशाल अजगर, कंधे पर उठाकर ले गए लोग

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link