Uttar Pradesh

लखनऊ : अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी को मिलेगा डीडी यूपी लाउफटाइम अचीवमेंट सम्मान

लखनऊ, 21 नवंबर 2024:

हिंदी रंगमंच और फिल्मों के जाने माने कलाकार डॉ. अनिल रस्तोगी को लखनऊ दूरदर्शन सम्मानित करेगा। 50वें स्थापना दिवस पर लखनऊ दूरदर्शन डॉ. रस्तोगी को डीडी यूपी लाउफटाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजेगा।

24 नवंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रस्तोगी को प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष नवनीत सहगल सम्मानित करेंगे। सीडीआरआई में साइंटिस्ट रह चुके डॉ. रस्तोगी कई दशक से हिंदी रंगमंच में सक्रिय हैं। उन्होंने तमाम नाटकों के साथ टीवी सीरियल और फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। वेब सीरीज में काम किया है।

दूरदर्शन पर कई दशक पहले प्रसारित सीरियल उड़ान से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। इशकजादे फिल्म से डॉ. रस्तोगी काफी चर्चित हुए। नमस्ते इंडिया, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, सीआईडी जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में काम किया है। प्रकाश छा की वेब सीरीज आश्रम में उनके प्रभावशाली किरदार को सराहा गया।

इन हस्तियों को भी मिलेगा सम्मान

Advertisement

डॉ. अनिल रस्तोगी के अलावा डीडी यूपी साहित्य सम्मान प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, खेल सम्मान सुधा सिंह, चिकित्सा सम्मान डॉ. देवाशीष शुक्ल, संगीत सम्मान डॉ. श्रीकांत शुक्ला और डीडी यूपी कृषि सम्मान विनोद सिंह को दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  हाईकोर्ट से यूपी सरकार को राहत, 5000 सरकारी स्कूलों के मर्जर पर रोक से इनकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link