Lucknow City

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, योगी ने कहा…यूपी के कल्याण को अपने नाम से किया सार्थक

जयंती पर माल एवेन्यू स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सीएम, परिजनों के साथ कई मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे

लखनऊ, 5 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सीएम योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर योगी ने कहा कि उन्होंने अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ से जोड़कर निरंतर सार्थक किया।

श्रद्धांजलि सभा में मंत्रोच्चार के बीच एक के बाद एक सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सीएम ने स्व.कल्याण सिंह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनका 1990 का कार्यकाल भाजपा सरकार की नींव साबित हुआ। उन्हें सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-01-05 at 10.55.46 AM

ये भी पढ़ें:

योगी ने कहा कि ‘बाबू जी’ ने जब सत्ता की बागडोर संभाली थी तो प्रदेश में अराजकता थी। शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिक को नहीं मिल रहा था। इसके खिलाफ उन्होंने अभूतपूर्व कदम उठाए। एक तरफ अराजकता और दूसरी ओर छटपटा रहा हिंदू समाज, उन हालातों में राम भक्तों और संतों का सम्मान करते हुए सत्ता का बलिदान करने में संकोच नहीं किया। गुलामी का प्रतीक ढांचा गिरने पर उन्होंने इसकी खुद जिम्मेदारी ली और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में तनिक भी देर नहीं की।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-05 at 10.55.47 AM

पूर्व सीएम के माल एवेन्यू स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके बेटे पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, पौत्र व मंत्री संदीप सिंह के साथ संजय निषाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सिख विरोधी दंगे मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार दोषी करार, 18 फरवरी को अदालत सुनाई सजा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link