Lucknow City

लखनऊ में NSUI का हल्लाबोल : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में कार्यकर्ता

राहुल-प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग को लेकर हजरतगंज में प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन भेजा, चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

लखनऊ, 6 अक्टूबर 2026:

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्षी नेताओं को हिरासत में रखना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उनका आरोप था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उसकी बात सुनी जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग को लेकर भी लगातार नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और संबंधित मुद्दों पर स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

lucknow-nsui-protest-cec-gyanesh-kumar-workers-detained (2)

Advertisement

प्रदर्शन बढ़ा तो पुलिस ने संभाला मोर्चा

हजरतगंज में प्रदर्शन तेज होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को बाद में इको गार्डन भेज दिया गया।

प्रदर्शन के मद्देनजर हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर यातायात और कानून-व्यवस्था सामान्य बनाए रखने की कार्रवाई की। हिरासत में लिए जाने से पहले कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के जरिए NSUI ने विपक्षी नेताओं की हिरासत और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें  दूर हुई अकेलेपन की मायूसी, छात्राओं ने बांधी राखी, छात्रों ने लिया आशीर्वाद, कॉलेज में दिखा रक्षाबंधन का जोश

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link