Lucknow City

Lucknow News: पैसा पूरा, खाना घटिया! LU के हॉस्टल मेस पर छात्रों का फूटा गुस्सा, कुलपति से तुरंत एक्शन की मांग

समाजवादी छात्रसभा ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, मेस की स्वच्छता और गुणवत्ता जांचने के साथ दोषी संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग

लखनऊ, 6 अक्टूबर 2026:

लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में मेस के परोसे जा रहे घटिया खाने को लेकर छात्रों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। लंबे समय से खराब भोजन परोसे जाने की शिकायतों के बीच मंगलवार को समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप और सभी छात्रावासों के मेस की जांच कराने की मांग की।

छात्रों का आरोप है कि छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि खराब और गुणवत्ताहीन भोजन से छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी मेस का तत्काल निरीक्षण कराना चाहिए।

छात्रनेता आदित्य पाण्डेय ने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले छात्रों से मेस के भोजन के लिए शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद उन्हें मानकों के अनुरूप भोजन नहीं मिलना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रहित में सभी मेस का निरीक्षण कराकर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करनी चाहिए। जांच में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

छात्रों ने मेस के भोजन की तत्काल गुणवत्ता जांच, स्वच्छता मानकों के पालन, नियमित निरीक्षण और छात्रों की शिकायतों के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग की। साथ ही दोषी पाए जाने वाले मेस संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।

Advertisement

छात्रों ने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और अधिकारों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय प्रशासन को मामले को प्राथमिकता देते हुए जल्द कार्रवाई कर छात्रों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, प्रदेश सचिव अक्षय वर्मा, रवि नन्दन यादव, अक्षय पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, वैभव यादव, आर्यन कुशवाहा समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  राखी के बंधन से प्रकृति की रक्षा : UP में भाई-बहनों ने रोपे 1.09 लाख पौधे, 59 नई ‘रक्षाबंधन वाटिकाएं’ तैयार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link