Lucknow CityUttar Pradesh

UP News: 8 साल से JE भर्ती का इंतजार, 23 विज्ञापनों के बाद भी नहीं आई बारी, युवाओं ने घेरा UPSSSC दफ्तर

गोमतीनगर के पिकप भवन में दर्जनों अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बोले- 2023 से आयोग के पास है अधियाचन, फिर भी इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल JE भर्ती का विज्ञापन क्यों नहीं?

लखनऊ, 7 अक्टूबर 2026:

यूपी में अवर अभियंता (JE) की भर्ती का इंतजार कर रहे तकनीकी डिप्लोमा धारक युवाओं का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। करीब आठ साल से भर्ती की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों ने गोमतीनगर स्थित पिकप भवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के कार्यालय का घेराव किया। विभिन्न जिलों से पहुंचे दर्जनों युवाओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल JE भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे। एक बैनर पर लिखा था- ‘डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के घर के हजारों चक्कर लगे, अब तो भर्ती निकाल दो।’

अभ्यर्थियों का दावा है कि इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल JE भर्ती का अधियाचन वर्ष 2023 में ही आयोग को भेजा जा चुका है। उस समय PET-2023 के आधार पर भर्ती की उम्मीद थी। बाद में PET-2024 नहीं होने के कारण भर्ती PET-2025 के आधार पर कराने की बात सामने आई। अब PET-2025 के आधार पर आयोग कई भर्तियों के विज्ञापन जारी कर चुका है लेकिन JE भर्ती अब भी अटकी हुई है।
up-news-upsssc-electrical-mechanical-je-recruitment-protest-pickup-bhawan (2)

प्रदर्शन में शामिल अवनीश ने बताया कि वह पिछले दो महीनों में करीब 15वीं बार आयोग के अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखने पहुंचे हैं। उनका कहना है कि PET-2025 के आधार पर UPSSSC करीब 23 भर्ती विज्ञापन जारी कर चुका है। हाल में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पदों का विज्ञापन भी जारी हुआ है। ऐसे में अभ्यर्थियों का सवाल है कि जब अन्य भर्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है तो इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल JE भर्ती का विज्ञापन अब तक क्यों नहीं आया?

ये भी पढ़ें:

अधिकारियों से कई बार मिले, तारीख अब भी नहीं मिली

युवाओं के मुताबिक पिछले दो-तीन महीनों में वे आयोग के अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। भर्ती में देरी को लेकर उन्हें अलग-अलग कारण बताए गए, लेकिन विज्ञापन जारी होने की कोई स्पष्ट तारीख नहीं बताई गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से भी कई बार मिल चुके हैं।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने भर्ती की मौजूदा स्थिति सार्वजनिक करने, देरी का स्पष्ट कारण बताने और विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से तैयारी कर रहे तकनीकी डिप्लोमा धारक युवाओं के भविष्य को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया को अब समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें  बरात से पहले तमंचा चेक करते हुए चली गोली, पिता की गलती से ढाई साल की बेटी की मौत

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link