Delhi

दिल्ली में लौट आया ‘जापानी बुखार’, कई सालों बाद मिला पहला केस

नई दिल्ली,28 नवंबर 2024

दिल्ली के वेस्ट जोन स्थित बिंदापुर इलाके में जापानी बुखार का एक संदिग्ध मामला सामने आने से एमसीडी पब्लिक हेल्थ विभाग में चिंता फैल गई है। एक बुजुर्ग व्यक्ति, जो लंबे समय से बुखार से पीड़ित थे और डायबिटीज के मरीज थे, का ब्लड टेस्ट में एंटीबॉडी पाया गया, हालांकि उनके सीएसएफ विश्लेषण में निगेटिव परिणाम आए। मामले के बाद, हेल्थ विभाग ने इलाके में सीरो-सर्विलांस के लिए सभी जोनल हेल्थ विभाग अफसरों को अलर्ट किया और वेटनरी विभाग को भी पशुपालन पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।

दिल्ली में पिछले कई सालों से जापानी बुखार का कोई मामला नहीं आया था, जबकि यह बीमारी आमतौर पर उत्तर प्रदेश और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में देखने को मिलती है। बिंदापुर के मामले की जांच में पाया गया कि मरीज के घर के पास सूअर पालन किया जा रहा है, जिससे वायरस के संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। एमसीडी ने इलाके में सर्विलांस टीम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एम्स की शातिर महिला चोर : डॉक्टर बनकर हॉस्टल से चुरा लेती थी आभूषण, अंगूठी-बालियाँ और विदेशी मुद्रा सहित गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link