Lucknow City

Lucknow News : दिल्ली के हाल को लेकर रेलवे अलर्ट, लखनऊ से जाने वाली कई ट्रेनें कैंसिल

Lucknow to Delhi Train : 10 अक्टूबर को सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनें नहीं चलेंगी, लखनऊ मेल समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित, ऑनलाइन टिकट का रिफंड IRCTC से मिलेगा

लखनऊ, 9 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शुक्रवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने का फैसला लिया है। यह फैसला 10 अक्टूबर को दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के मद्देनजर लिया गया है। इसके चलते लखनऊ से दिल्ली जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी।

सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक का असर

रेलवे के आदेश के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली संबंधित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद रहेंगी। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली संबंधित ट्रेनों पर भी यह फैसला लागू होगा।

लखनऊ से चलने वाली ये ट्रेनें कैंसिल

कैंसिल की गई ट्रेनों में लखनऊ मेल, गोरखधाम एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे के इस फैसले से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:

lucknow-delhi-trains-cancelled-october-10-lucknow-mail-irctc-refund

Advertisement

काउंटर और ऑनलाइन टिकट का ऐसे मिलेगा रिफंड

जिन यात्रियों ने रेलवे काउंटर से टिकट खरीदे हैं, उन्हें रिफंड के लिए संबंधित काउंटर पर जाना होगा। ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों का पैसा आईआरसीटीसी के जरिये वापस किया जाएगा।

प्रदर्शन की आशंका के बीच रेलवे का फैसला

दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर भी इस फैसले को देखा जा रहा है। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनें रद करने के फैसले को किसी प्रदर्शन से जोड़कर इसकी पुष्टि नहीं की है। इससे पहले दिल्ली में रेल रोको आंदोलन की आशंका को देखते हुए आरपीएफ ने देशभर में अलर्ट जारी किया था।

ये भी पढ़ें  Metro Sector में करियर का सुनहरा मौका, UPMRC ने शुरू किए अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link