Lucknow City

UP News : तहसीलों में राजस्व कामकाज की निगरानी बढ़ेगी, 455 लेखपाल बने कानूनगो

उत्तर प्रदेश में चयन वर्ष 2025-26 के तहत पदोन्नति, ऑनलाइन डीपीसी से पूरी हुई प्रक्रिया, पात्रता और सेवा अभिलेखों की जांच के बाद लिया गया फैसला, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश

लखनऊ, 9 अक्टूबर 2026:

यूपी में राजस्व विभाग के 455 लेखपालों को पदोन्नति देकर राजस्व निरीक्षक यानी कानूनगो बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद बोर्ड ने चयन वर्ष 2025-26 के तहत ऑनलाइन विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पदोन्नत कर्मचारियों की तैनाती के आदेश जल्द जारी किए जाएंगें।

जांच में खरा उतरने वालों को मिला तोहफा

राजस्व परिषद बोर्ड के चेयरमैन बीएल मीणा ने बताया कि पदोन्नति के लिए सभी कर्मचारियों की पात्रता और सेवा अभिलेखों की जांच की गई। निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले 455 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाया गया। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन डीपीसी के जरिए संपन्न कराई गई।

तहसील स्तर पर निगरानी होगी मजबूत

राजस्व निरीक्षक संवर्ग में पदोन्नति से खाली पदों को भरने में मदद मिलेगी। इससे तहसील और क्षेत्रीय स्तर पर राजस्व संबंधी कामकाज की निगरानी और पर्यवेक्षण अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है। भूमि की पैमाइश, राजस्व अभिलेखों से जुड़े काम और अन्य राजस्व मामलों के निस्तारण में भी तेजी आ सकती है।

राजस्व कार्यों में तकनीक के इस्तेमाल पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्व मामलों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। ऑनलाइन डीपीसी की व्यवस्था को इसी दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। इससे विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और काम को तय समय में पूरा करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  पढ़ाई के साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग... भविष्य संवारने में जुटा बीएससी का छात्र क्यों फंदे से लटका!

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link