Lucknow City

बीकेटी में एलडीए की कार्रवाई पर हंगामा… विधायक के हस्तक्षेप पर टीम खाली हाथ लौटी

लोगों ने आरोप लगाया कि एलडीए बिना सहमति और समान मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण का दबाव बना रहा है, जिसे वे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे

सौरभ श्रीवास्तव

बक्शी का तालाब (लखनऊ), 28 नवंबर 2025:

नैमिषनगर योजना को लेकर बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में एलडीए की टीम बिना पूर्व सूचना पहुंच गई। जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ प्लॉटिंग क्षेत्र में किसान और महिलाएं आक्रोशित हो उठे। लोगों ने आरोप लगाया कि एलडीए बिना सहमति और समान मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण का दबाव बना रहा है, जिसे वे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

नैमिषनगर योजना को लेकर एलडीए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बैठकें पहले ही हो चुकी हैं, लेकिन मुआवज़े पर सहमति नहीं बन सकी है। अचानक की गई कार्रवाई की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला को स्थिति से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें:

मामले की गंभीरता समझते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद एलडीए टीम से फोन पर बात की और स्पष्ट निर्देश दिया कि समान दर के मुआवज़े पर मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा जारी है, इसलिए शासन से अंतिम दिशा-निर्देश मिलने तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद एलडीए टीम को तुरंत कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा।

Advertisement

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक शासन स्पष्ट और पारदर्शी मुआवज़ा नीति घोषित नहीं करता, तब तक नैमिषनगर योजना से जुड़ा कोई भी विकास कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर किसानों के अधिकारों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: काश! मैं उत्तराखंड में खेल पाती नेशनल गेम:- चित्रांशी रावत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link