CrimeUttar Pradesh

साइबर जालसाजों से ऐसे करें बचाव, पुलिस अफसर ने दिए सुझाव

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 30 नवंबर 2024 :

साइबर जालसाजों से बचने के लिए जागरूक और सतर्क रहना बहुत जरूरी है। इस बारे में यूपी के वाराणसी की एडीसीपी (क्राइम) श्रुति श्रीवास्तव ने आम लोगों को कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया कि साइबर जालसाज ज्यादातर व्हाट्सएप कॉल करते हैं। वर्दी पहने अधिकारी की डीपी का इस्तेमाल करते हैं। वे साइकोलॉजिकल दबाव बनाते हुए पैसों की मांग करते हैं।

ऐसे मामलों से बचने के लिए इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें

ये भी पढ़ें:

गूगल से कस्टमर केयर नंबर न खोजें : साइबर जालसाज अक्सर गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालते हैं जो आपको ठगने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

लिंक पर क्लिक न करें : अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें क्योंकि वे आपके डिवाइस में मैलवेयर डाल सकते हैं या आपकी व्यक्तिगत जानकारी चोरी कर सकते हैं।

पैसों का डिजिटल लेनदेन न करें : किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ पैसों का डिजिटल लेनदेन न करें और न ही अपना बैंक विवरण या ओटीपी शेयर करें।

सोशल मीडिया पर सतर्क रहें : अपनी सोशल मीडिया आईडी और पासवर्ड मजबूत रखें और फोटो, वीडियो पोस्ट करते समय आईडी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

इहके बावजूद साइबर जालसाजी के शिकार हो गए हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं या डायल-112 या 1930 पर कॉल करें।

ये भी पढ़ें  चैत्र नवरात्र का छठा दिन...मां कात्यायनी की आराधना में डूबा माई बगिया मंदिर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link