CrimeUttar Pradesh

प्रयागराज : लव जिहाद की भेंट चढ़ गया नाबालिग छात्र

प्रयागराज, 5 दिसंबर 2024:

यूपी के प्रयागराज में एक नाबालिग छात्र लव जिहाद की भेंट चढ़ गया। मुस्लिम लड़की से प्यार करने के बदले में उसे सजा-ए-मौत दे दी गई। चौंकाने वाली बात ये है कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग थे। इतनी उम्र नहीं थी कि अच्छा-बुरा समझ सकें, फिर भी लड़की के पिता ने दोनों को समझाने के बजाए लड़के की जान ले लेना ज्यादा आसान समझा।

घटना प्रयागराज के सराय इस्माइल लाला गांव की है। जान गंवाने वाले 14 साल के शैलेश के पिता अश्विनी यादव ने बताया कि बीते शनिवार उनके बेटे को किसी का फोन आया जिसके बाद वह घर से चला गया। कई घंटे तक नहीं लौटा तो उसे फोन किया गया लेकिन बात नहीं हुई। परिवार वाले ढूंढने निकले तो उसकी खून से लथपथ लाश गांव के तालाब के किनारे मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गांव की मुस्लिम लड़की से करता था बातचीत, उसके पिता ने पकड़ लिया

जांच में पता चला कि शैलेश अपने गांव की ही एक मुस्लिम लड़की से पिछले एक साल से बातचीत करता था। शनिवार की रात भी वह लड़की के घर के पीछे उससे बात कर रहा था। इस बीच लड़की के पिता ने दोनों को देख लिया और आग बबूला हो गया। पूछताछ में लड़की ने खुद पुलिस को बताया कि दोनों को साथ देखने के बाद उसके अब्बू ने उसे वहां से जाने को कहा और शैलेश को पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद शैलेश के चीखने की आवाजें आने लगीं। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि शैलेश की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है। मामले में लड़की के परिवार के 5 लोग हिरासत में लिए गए हैं। उधर लड़की के पिता का कहना है, “मेरी बच्ची छोटी है, उसे जाने दो, मुझे जेल भेज दो”। वो ये भी कह रहा है कि उसने कुछ नहीं किया, जबकि उसकी खुद की बेटी अपने बयान में उसे ही कातिल बता चुकी है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : गणेश पूजा पंडालों में आयोजनों को भव्य बनाने की होड़ लगी, गूंज रहे जयकारे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link