Uttar Pradesh

महानवमी : सीएम ने पखारे बेटियों के पांव…भोजन परोसा, उपहार देकर लिया आशीर्वाद

गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम के दौरान होता रहा दुर्गा सप्तशती का पाठ, छह माह की बच्ची भी पहुंची

गोरखपुर, 1 अक्टूबर 2025 :

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नवरात्र की महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं के पांव पखारे, विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढ़ाकर आरती उतारी और उन्हें भोजन परोसा। सीएम ने सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र के प्रथम तल स्थित भोजन कक्ष में कन्या पूजन समारोह हुआ। यहां पीतल के परात में भरे पानी से सीएम ने नौ बालिकाओं के बारी-बारी पांव धोये। इसमें एक छह माह की बच्ची भी शामिल रही। दुर्गा सप्तशती के पाठ के बीच उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत का तिलक लगाया। फूल और दुर्वा से उनका अभिषेक किया। माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने हनुमानजी के वेश में आए एक बालक को भी तिलक लगाया और माला पहनाकर अंगवस्त्र ओढ़ाया। पूजन के बाद कन्याओं और बटुकों को मंदिर की रसोई में तैयार किया गया भोजन प्रसाद सीएम योगी ने अपने हाथों से परोसा। हाथों से भोजन परोसते समय सीएम उनसे बतियाते भी रहे। नौ कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंची बालिकाओं और बटुकों का भी पूजन कर आरती उतारी गई।

Advertisement

कन्या पूजन के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य सतुआ बाबा आदि मौजूद रहे। सीएम योगी ने कन्या पूजन से पूर्व सुबह के पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की।

ये भी पढ़ें  मजदूरी कर के पालता था पेट फिर भी इनकम पर मिला 9.3 करोड़ का नोटिस!.... पीड़ित ने लगाई गुहार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link