NationalUttar Pradesh

गोरखपुर : सीएम योगी ने किया केवीके का निरीक्षण, चखा ताजा गर्म गुड़

गोरखपुर, 26 फरवरी 2025:

महाशिवरात्रि के अवसर पर भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर के महायोगी गुरु गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), चौक माफी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा किए जा रहे कृषि अनुसंधान और किसानों के हित में हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने केवीके परिसर में स्थापित विभिन्न आधुनिक कृषि उपकरणों का अवलोकन किया और कृषि वैज्ञानिकों से उनके उपयोग तथा उनके द्वारा खेती में आ रहे बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कृषि उनके लिए केवल सरकारी प्राथमिकता नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रुचि का भी विषय है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुड़ प्रसंस्करण यूनिट पहुंचे, जहां गन्ने के रस से ताजा गुड़ तैयार किया जा रहा था। उन्होंने गुड़ बनने की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और स्वयं भी ताजा, गर्म गुड़ का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी ताजा बना गुड़ खिलाया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  ODOP से चमका सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल, CM योगी ने दी 1000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link