Uttar Pradesh

इटावा: मगरमच्छ की दस्तक से इलाके में फैली दहशत

अशरफ अंसारी,

इटावा, 6 दिसम्बर 2024
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक गांव में मगरमच्छ के दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। यह घटना चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम केशोपुर पुंजा इलाके की है, जहां पिछले दो दिनों से लगातार मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसे जल्द नहीं पकड़ा गया, तो यह किसी पर हमला कर सकता है, जिससे किसी की जान को खतरा हो सकता है।

वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बाइक पर जाते हुए दिखाई देते हैं और अचानक उनके सामने एक भारी भरकम मगरमच्छ आ जाता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के डरने की बजाय मगरमच्छ का पीछा करते हैं और उसकी वीडियो बनाते हैं। इसके बाद मगरमच्छ सड़क पार कर भाग जाता है।

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों की मांग

Advertisement

मगरमच्छ के दिखने के बाद स्थानीय लोग वन विभाग से उसकी जल्द पकड़ के लिए अपील कर रहे हैं। इस तरह के मामले इटावा जिले में पहले भी सामने आ चुके हैं, जब मगरमच्छों को पकड़ कर चंबल नदी में छोड़ा गया था।

ये भी पढ़ें  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती : सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link