CrimeUttar Pradesh

देवरिया : निहाल सिंह हत्याकांड का वांटेड दीपक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 7 दिसंबर 2024:

यूपी के देवरिया जनपद के चर्चित निहाल सिंह हत्याकांड में वांटेड दीपक मिश्र को पुलिस ने शनिवार तड़के एक मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

हत्या के पांच अभियुक्त पहले हो चुके गिरफ्तार

ये भी पढ़ें:

इस हत्याकांड के 5 अभियक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। देवरिया के सुरौली क्षेत्र में 7 नवंबर को निहाल सिंह निवासी समोगर थाना मदनपुर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना का आरोपी दीपक मिश्रा फरार चल रहा था। शनिवार तड़के पुलिस को सुरौली क्षेत्र के बिशुनपुर मोड़ तिराहे के पास दीपक के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी देख बदमाश फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पैर में गोली लगने से दीपक घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके पास अवैध असलहा बरामद हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में शुरू हुआ चालिहो महोत्सव : सिंधी समाज ने झूलेलाल मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link