Uttar Pradesh

लखनऊ : मैट्रो और बस स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी ने मचाया हड़कंप

लखनऊ, 8 दिसंबर 2024:

यूपी की राजधानी में एक फोन कॉल ने हड़कंप मचा दिया। यह कॉल लखनऊ के एक प्रमुख मैट्रो और बस स्टेशन को बम से उड़ाने की थी। सैकड़ों लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों के साथ पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीम ने जांच अभियान चलाया।

पुलिस अफसरों संग कई टीमों ने चलाया सर्च अभियान

यह धमकी हुसैनगंज मेट्रो और आलमबाग बस स्टेशन को बम से उड़ाने की थी। पुलिस के मुताबिक शनिवार आधी रात के करीब पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी ने कॉल करके मेट्रो और बस स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी थी।
कंट्रोल रूम से जानकारी मिलते ही लखनऊ सेंट्रल की
एडीसीपी मनीषा सिंह, एसीपी हजरतगंज के साथ पुलिस कर्मियों, बम डिस्पोजल स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीम ने सर्च अभियान चलाया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद मिली राहत

दोनों स्टेशनों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। एक घंटे की मशक्कत के बाद भी कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस बीच धमकी भरी कॉल करने वाले का फोन बंद मिला। उसकी लोकेशन का पता चल गया। सर्विलांस के जरिए कॉलर के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें  दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन : लखनऊ की डॉ. शाहीन जांच का केंद्र, जमात-उल-मोमिनात जुड़ाव का खुलासा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link