Lucknow City

UP ECINET PORTAL : ऑपरेटरों की लॉगिन ID बंद करने के आदेश, पीलीभीत मामले के बाद बड़ा एक्शन

दुरुपयोग की शिकायत के बाद निर्वाचन विभाग सख्त, सभी जिलों में ईआरओ से मांगी गई पुष्टि, आरोपी आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा खत्म करने का आदेश

लखनऊ, 31 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश में ECINET पोर्टल पर मतदाता पंजीकरण केंद्रों के ऑपरेटरों की लॉगिन आईडी तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। पीलीभीत में एक कंप्यूटर सहायक पर लॉगिन आईडी के दुरुपयोग से जुड़ी शिकायत मिलने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह कार्रवाई करने को कहा है।

सभी जिलों में बंद होंगी आईडी

निर्देश के मुताबिक, प्रत्येक जिले में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय के कंप्यूटर सहायकों यानी मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटरों की लॉगिन आईडी निष्क्रिय की जाएंगी। इसके बाद ऑपरेटर अपनी आईडी के जरिए ECINET पोर्टल पर किसी तरह की गतिविधि नहीं कर सकेंगे।

ईआरओ से मांगी जाएगी पुष्टि

आईडी बंद होने के बाद संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से इसकी पुष्टि ली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुई कार्रवाई का सत्यापन करेंगे। इसके बाद अनुपालन रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजनी होगी।

ये भी पढ़ें:

पीलीभीत के कर्मचारी पर कार्रवाई

विधानसभा क्षेत्र 127-पीलीभीत में सामने आए मामले में शामिल आउटसोर्स कंप्यूटर सहायक की सेवा खत्म करने का निर्देश संबंधित फर्म को दिया गया है। विभाग ने लॉगिन आईडी के दुरुपयोग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इन निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर पालन कराने को कहा है। मतदाता सूची से जुड़े काम में सुरक्षा, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें  आत्मनिर्भर UP की ओर बड़ा कदम : गांवों से तैयार होंगे एक करोड़ उद्यमी... जानें पूरी योजना

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link