Uttar Pradesh

मिर्जापुर : खंभे से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 11 दिसंबर 2024:

यूपी के मिर्जापुर में बुधवार सुबह कॉलेज जा रहे बाइक सवार दो युवक बिजली के खंभे से भिड़ गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

मृत युवक की पहचान मिर्ज़ापुर नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में गायत्रीपुरम कॉलोनी निवासी आर्यन शर्मा के रूप में हुई। बताते हैं कि आर्यन अपने दोस्त के साथ सुबह प्रमाण पत्र लेने विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज कलवारी बाइक से जा रहा था। जमुई गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से भिड़ गई।

ये भी पढ़ें:

नहीं लगाए था हेलमेट, सिर में आई गंभीर चोट

Advertisement

इस हादसे में मौके पर ही आर्यन की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिना हेलमेट बाइक चला रहे आर्यन का सिर फट गया। बाइक पर पीछे बैठा साथी चोट लगने से बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया लेकिन आर्यन पहले ही दम तोड़ चुका था। उसके साथी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  सड़क में बैल से टकराई बाइक, हवा में उछला आदमी, बाल-बाल बची जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link