Uttar Pradesh

संभल : एक्शन में प्रशासन, सपा सांसद बर्क को नोटिस… मनमाने तरीके से करा रहे निर्माण

संभल, 12 दिसंबर 2024:

यूपी के संभल में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन एक्शन में हैं। इस एक्शन की जद में सपा के स्थानीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी आ गए। उन्हें नक्‍शा पास कराए बिना मकान का निर्माण कराने के मामले में प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे जवाब तलब किया गया है। उन पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। उनके मकान पर बुलडोजर चलने के आसार जताए जा रहे हैं।

एसडीएम ने दिया नोटिस, कार्रवाई के बारे में बताया

यह नोटिस विनियमित क्षेत्र संभल के नियत प्राधिकारी की हैसियत से वहां के एसडीएम ने जारी किया है। नोटिस में कहा गया कि तिमरदास सराय (दीपा सराय) में कराए जा रहे निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। उत्‍तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्‍ट 1958 के तहत निर्माण की अनुमति लेना आवश्यक है। ऐसे में निर्माण रोकने का निर्देश दिया गया है। निर्माण नहीं रोकने पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने और सजा के प्रावधान के बारे में भी बताया गया है।

ये भी पढ़ें:

आज देना है नोटिस का जवाब

Advertisement

सपा सांसद को दिए गए नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए आज का दिन ( 12-12-24) तय किया गया। उन्हें एसडीएम संभल के कार्यालय में अपना पक्ष रखना है।बताया जा रहा है कि सांसद के जवाब के बाद प्रशासन का अगला एक्शन तय होगा।

ये भी पढ़ें  अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेले की प्री लॉन्चिंग...मंत्री प्रो. बघेल ने सुनीं जूता व्यापारियों की समस्याएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link