अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेले की प्री लॉन्चिंग…मंत्री प्रो. बघेल ने सुनीं जूता व्यापारियों की समस्याएं

मयंक चावला
आगरा, 4 जुलाई 2025:
यूपी के आगरा जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेले की प्री लॉन्चिंग की। मेला दिल्ली के भारत मंडपम में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। प्री- लॉन्चिंग में मंत्री ने जूता व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा भी दिलाया।
कंफ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन फ़ुटवियर इंडस्ट्रीज के बैनर तले इंडियन इंटरनेशनल फ़ुटवियर फेयर का आयोजन अगले महीने होगा। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 6, 7 और 8 अगस्त को मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी मेले का प्री-लॉन्चिंग कार्यक्रम आगरा में हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया।
व्यापारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ जूता उद्योग से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। जूता व्यापारियों ने बीआईएस से लेकर 12% जीएसटी सहित अनेक व्यवहारिक समस्याएं से वाकिफ कराया। मंत्री प्रो.बघेल ने उन्हें समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।






