Lucknow City

Diwali Mela : लखनऊ में आज से सजेगा, दिव्यांग उद्यमियों के हुनर को मिलेगा बाजार

जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन, हस्तशिल्प, सजावटी सामान और दीपावली उत्पादों की होगी बिक्री, दिव्यांगजनों के बनाए उत्पाद खरीदने की अपील

लखनऊ, 5 नवंबर 2026:

दिव्यांगजनों के हुनर को पहचान दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यूपी सरकार खास पहल कर रही है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से राजधानी लखनऊ में आज से दो दिवसीय ‘दिव्य दीपावली मेला-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की झलक देखने को मिलेगी। उनके हाथों से तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का अवसर भी मिलेगा।

हस्तनिर्मित उत्पादों से सजेगा मेला, खरीदारी का भी मिलेगा मौका

शहर के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में आयोजित हो रहा यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। यहां दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों की ओर से तैयार हस्तशिल्प, सजावटी सामान, दीपावली से जुड़े उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आगंतुक इन उत्पादों को देख सकेंगे और अपनी पसंद के सामान की खरीदारी भी कर सकेंगे।

मेले में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस आयोजन के जरिए दिव्यांग कारीगरों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने, नए ग्राहकों से जुड़ने और अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

सरकारी योजनाओं के लाभार्थी नहीं, उद्यमी बनें दिव्यांगजन

योगी सरकार का जोर दिव्यांगजनों को केवल सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तक सीमित नहीं है। उन्हें हुनर और कौशल के दम पर आत्मनिर्भर बनाने पर भी है। इसी दिशा में उनके स्वरोजगार को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और तैयार उत्पादों को बाजार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

विभाग ने आमजन, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों, संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों से मेले में पहुंचकर दिव्यांगजनों के उत्पाद खरीदने की अपील की है। इससे उनकी आय और रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ आत्मविश्वास को भी मजबूती मिलेगी।

दिव्य दीपावली मेला महज खरीदारी और प्रदर्शनी का आयोजन नहीं अपितु दिव्यांगजनों के हुनर, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने की पहल है। दीपावली पर उनके हाथों से बने उत्पाद खरीदकर लोग भी इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें  ग्रीन कॉरिडोर के नीचे बनेगा ‘स्पोर्ट्स हब’, लखनऊ को मिलेंगी नई खेल सुविधाएं

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link