Uttar Pradesh

लखनऊ : कांग्रेसियों की विधानसभा घेराव की तैयारी, पुलिस का इंतजाम भी भारी

लखनऊ, 18 दिसंबर 2024:

यूपी विधानसभा का घेराव करने के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस बल ने घेर लिया है। उन्हें बाहर निकलने से रोकने के लिए लोहे के नुकीले बैरियर लगाए गए हैं। इसके साथ कांग्रेस के कई नेताओं को लखनऊ और विभिन्न जिलों में हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए नुकीले बैरियर, फोर्स तैनात

लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में बुधवार सुबह 10 बजे तक कांग्रेस के कई बड़े नेता और तमाम कार्यकर्ता एकत्र हो चुके थे। सुबह से ही पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने कार्यालय के बाहर घेराबंदी कर ली। बाहर निकलने के रास्तों पर नुकीले बैरियर लगा दिए गए। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ये ‘भाले’ हमारे कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं।

हमारे कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है सरकार : आजय राय
अजय राय ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है। ये सरकार हमारे कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है। हमारे कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोका जा रहा है। कई जिलों में नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी को देखते हुए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज में अभ्यर्थियों का आंदोलन, समर्थन में लखनऊ व बाराबंकी में प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button