PoliticsUttar Pradesh

घेराव के लिए एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गोरखपुर के युवक की मौत

लखनऊ, 18 दिसंबर 2024

लखनऊ

यूपी विधानसभा के घेराव के लिए लखनऊ में एकत्र हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गोरखपुर के एक युवक की मौत हो गई। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

इस बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज विधानसभा घेराव के लिए जाते समय पुलिसिया बर्बरता के कारण हमारे युवा साथी प्रभात पाण्डेय नहीं रहे। यह घटना बेहद दुःखद और निंदनीय है। इस दुर्घटना से हमारा कांग्रेस परिवार आहत और आक्रोशित है।

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से की ये मांग

Advertisement

उन्होंने कहा कि योगी सरकार मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी बतौर मुआवजा दे।

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस बारे में लखनऊ सेंट्रल की पुलिस उपायुक्त का कहना है कि शाम पांच बजे कांग्रेस कार्यालय से प्रभात पांडेय पुत्र दीपक पांडेय (28) निवासी गोरखपुर को बेहोशी की हालत में हजरतगंज के सिविल हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक प्रथमदृष्टया दीपक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं पाई गई है। डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  वोट चोरी: राहुल गांधी का बड़ा खुलासा! एक ही मतदाता.. अलग-अलग राज्यों, अलग-अलग बूथों पर दे रहा वोट!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link