Religious

महाकुम्भ 2025: मोबाइल पुलिस ऐप बनाएगी सुरक्षित और सुगम कुम्भ

महाकुम्भनगर, 20 दिसंबर 2024
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार
महाकुम्भ मेला 2025 पुलिस मोबाइल ऐप तैयार कर रही है।

मेला से पहले हर पुलिसकर्मी के मोबाइल में यह मोबाइल ऐप होगा।

महाकुम्भ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह ऐप महाकुम्भ मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए सहायक सिद्ध होगा। यह विशेष रूप से महाकुम्भ मेला क्षेत्र में डिप्लॉय होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए कारगर होगा।
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर्स, रूटमैप और विभिन्न प्रकार की जानकारियां इस ऐप पर मिलेंगी। इससे उन्हें सुगमता से मेला क्षेत्र के किसी भी एरिया में मूवमेंट करने में मदद मिलेगी। यह ऐप महाकुम्भ शुरू होने के पहले कार्य करना शुरू कर देगा और हर पुलिसकर्मी के मोबाइल में इसे डाउनलोड कराया जाएगा। ऐप के विकास के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया जारी है।

इस बार महाकुम्भ दिव्य-भव्य होने के साथ ही डिजिटल भी होने जा रहा है और इसी डिजिटल महाकुम्भ में यह ऐप महत्वपूर्ण कड़ी होगी।

ये भी पढ़ें:

इसे विशेष तौर पर क्राउड मैनेजमेंट के दृष्टिगत निर्मित कराया जा रहा है, जिसके जरिए मेला क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स मैनेजमेंट प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

Advertisement

करोड़ों आगंतुकों के आने की उम्मीद के साथ, ऐप का उद्देश्य एक मजबूत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना है जो पुलिस कर्मियों के बीच निर्बाध संचार, प्रभावी घटना प्रबंधन और वास्तविक समय की जानकारी साझा करने में सक्षम बनाता है।

ये भी पढ़ें  आखिर 4 तारीखों पर क्यों मनाई जाती है हनुमान जयंती? जानिए आज कैसे करें बजरंगबली पूजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link