Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश: डीजीपी प्रशांत कुमार और सहारनपुर के SSP हाईकोर्ट में तलब

प्रयागराज, 21 दिसंबर 2024
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण को अवमानना का नोटिस जारी करके अदालत में तलब किया है।
न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने अलका सेठी व अन्य की अवमानना याचिका पर यह आदेश देते हुए दोनों अधिकारियों को 27 जनवरी को अदालत में पेश होने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा है कि दोनों अधिकारी बताएं उनके खिलाफ क्यों न अवमानना कार्यवाही की जाए?
इलाहाबाद कोर्ट ने 15 मई 24 को डीजीपी को आदेश दिया था कि याची की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित करें और विवेचना एसएसपी से कराई जाए। इस आदेश के बाबत कोई कदम नहीं उठाया गया और न ही एफआईआर दर्ज कर किसी भी पुलिस से विवेचना कराई गई। इस पर अदालत ने यह रुख अपनाया।






