Religious

वाराणसी : संघ प्रमुख के बयान का अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव ने किया स्वागत

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 21 दिसंबर 2024:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान का वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख के बयान से सौहार्द की बयार बहेगी। मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम होगा।

कमेटी के संयुक्त सचिव ने कहा कि देश में उठाए जा रहे मंदिर-मस्जिद विवाद पर संघ प्रमुख का बयान बहुत ही सामयिक है। संघ प्रमुख ने नए विवाद उठने पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद कुछ लोग सोच रहे हैं कि ऐसे मुद्दों से वो हिंदुओं के नेता बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

सैयद मोहम्मद यासीन ने यह भी कहा कि हम मुसलमानों ने सोचा था कि बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि विवाद के खात्मे के बाद कोई नया विवाद नहीं जन्म लेगा।धर्मस्थल कानून विवादों को रोकने में सफल होगा। मगर, बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें  हाथरस : राहुल गांधी दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले, बात की… भाजपा ने साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link