HealthUttar Pradesh

जयसिंहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा: आठ नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्वीकृति

आशुतोष तिवारी
सुलतानपुर,23 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के जयसिंहपुर विकास क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। सरकार ने क्षेत्र में आठ नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों को स्वीकृति दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ग्रामीण इलाकों तक और सुलभ हो जाएगी।

जयसिंहपुर विकास खंड में कुल 89 ग्राम पंचायतें हैं, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग दो लाख तीस हजार है। अब तक क्षेत्र में मात्र 30 स्वास्थ्य उपकेंद्र ही संचालित हो रहे थे, जबकि नियमानुसार इस जनसंख्या के लिए 46 उपकेंद्रों की आवश्यकता है। इस कमी को देखते हुए, अब आठ नए उपकेंद्रों को मसीरपुर, अठैसी, बगिया गांव, अर्जुनपुर, चोरमा, सुरौली, भभोट, और माधवपुर छतौना गांव में स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है।

इन उपकेंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और पांच साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, टीकाकरण, पोलियो ड्रॉप पिलाने, वैक्सीन लगाने, बच्चों में अंतराल रखने की सलाह, और गर्भनिरोधक उपायों से संबंधित सेवाएं दी जाएंगी। इन केंद्रों पर तैनात एएनएम स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।

ये भी पढ़ें:

सरकार ने इन उपकेंद्रों के लिए जरूरी फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति भी सीएचसी जयसिंहपुर पर कर दी है। हालांकि, ये उपकेंद्र अभी किराए के भवनों में संचालित होंगे।

Advertisement

यह पहल क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। जल्द ही इन नए उपकेंद्रों के संचालन से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य स्तर में सुधार की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  टूटी सीट पर सफर करें या रिफंड लें: AAP नेता का एयर इंडिया पर गंभीर आरोप

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link