Uttar Pradesh

“प्रेमजाल में फंसाकर 90 हजार में लड़की को बेचा, UP से राजस्थान तक मानव तस्करी के तार”

सोनभद्र,उत्तरप्रदेश।24 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के पन्नूगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मानव तस्करी का मामला सामने आया, जिसमें एक प्रेमी ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर उसे 90 हजार रुपये में राजस्थान में बेच दिया। किशोरी के परिजनों ने 10 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, और पुलिस ने 24 दिन बाद किशोरी को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में किशोरी को बेचने और खरीदने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें पिता-पुत्र और दंपति भी शामिल हैं।

पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी का प्रेमी संदीप जयसवाल था, जिसने उसे अगवा किया और उसे चोपन में एक महिला के पास रखा। इसके बाद, 90 हजार रुपये में किशोरी को विक्रम सिंह सैनी और कमलेश जाट को बेच दिया गया, और उसकी शादी राजस्थान में करवा दी गई। पुलिस ने आरोपी संदीप जयसवाल, विमला देवी, नामवर कुशवाहा, विक्रम सिंह सैनी और अन्य आरोपियों से कुल 64 हजार रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  फर्जी खाते खोलकर करते थे करोड़ों का खेल, तीन साइबर ठग पकड़े, बैंक कर्मी संलिप्त मिला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link