TravelUttar Pradesh

हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने के बाद पलटी बस… छिटक कर बाहर गिरे यात्री, 5 ने दम तोड़ा

जौनपुर, 30 मई 2025:

यूपी के जौनपुर जिले में लखनऊ हरदोई हाइवे पर बक्सा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक निजी बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कई पलथे खाने से इस पर सवार पांच यात्रियों ने दम तोड़ दिया। वहीं लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं। सीएम में इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक जताते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं।

लखनऊ हरदोई हाईवे पर बक्सा क्षेत्र में सुबह हुई दुर्घटना

शुक्रवार की सुबह एक निजी बस के चालक (यूपी 62 टी 5814) ने बदलापुर क्षेत्र में सवारियां बिठाईं और जौनपुर के लिए रवाना हुई। बताते हैं कि बस पर 40 से अधिक यात्री सवार थे। लखनऊ हरदोई हाईवे पर ये बस लगभग 80 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से दौड़ रही थी। बक्सा थाना क्षेत्र में शंभूगंज बाजार के पास आते-आते चालक को महसूस हुआ कि बस की स्टेयरिंग फेल हो गई है उसने कोशिश की लेकिन रफ्तार अधिक होने से बस लहराते हुए पहले डिवाइडर से टकराई फिर कई पलथे खाकर रुक गई।

ये भी पढ़ें:

क्रेन की मदद से बस सीधी कराकर घायलों को भेजा गया सीएचसी

बस में सवार यात्रियों की हालत भी गेंद जैसी हो गई। तमाम लोग खिड़की के शीशे तोड़ते हुए छिटक कर दूर जा गिरे। वहीं कई बस के नीचे दब गए अंदर रहे गए लोग भी इधर उधर टकराकर बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। बस के नीचे दबे और अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची क्रेन व जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया।

निजी बस में सवार तीस से अधिक यात्री घायल हुए

इस हादसे में पांच लोगों के मरने की सूचना है। मृतको में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। जबकि 30 लोग घायल हैं। 15 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने लगभग 30 घायलों को नजदीक की सीएचसी नौपड़वा में भर्ती कराया है। मौके पर डीएम एसपी ने राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं अफसरों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें  पंजाब पुलिस का इनपुट, पीलीभीत में 15 राउंड फायरिंग, तीन खालिस्तानी ढेर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link